Tag: खन्ना में हुआ हादसा

  • सरिया ले जा रहे ट्रक से टकराई बस, खन्ना में हुआ हादसा, दो की मौत 15 जख्मी..

    सरिया ले जा रहे ट्रक से टकराई बस, खन्ना में हुआ हादसा, दो की मौत 15 जख्मी..

    खन्ना : खन्ना में रविवार सुबह एक बस जीटी रोड पर सरिए से भरे ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति ने हॉस्पिटल में दम तोड़ा।

    जानकारी के अनुसार, बस में 20 से 25 लोग सवार थे। सभी एक निजी धागा फैक्टरी में काम करने के लिए जा रहे थे। हादसे में 15 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। एक मृतक की पहचान संदीप कुमार के तौर पर हुई है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महेश कुमार को गंभीर हालत में लुधियाना रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।