Tag: खदान धंसने की घटना के अब तक 11 लोगों के शव बरामद

  • खदान धंसने की घटना के अब तक 11 लोगों के शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

    मिजोरम के हनहथियाल जिले के मौदरह गांव में घटनास्थल से अब तक 11 शव बरामद किए गए हैं. एक व्यक्ति अभी भी लापता हैं.

     

     

     

    मिजोरम के हनहथियाल जिले के मौदरह गांव में घटनास्थल से अब तक 11 शव बरामद किए गए हैं. एक व्यक्ति अभी भी लापता हैं. हनहथियाल के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर सैजिकपुई ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मौदरह गांव में पत्थर की खदान के मलबे से खोज और बचाव दलों ने तीन और शव बरामद किए. इसी के साथ अब तक 11 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है. सर्च ऑपरेशन जारी है.

    इससे पहले हनहथियाल के जिला उपायुक्त आर लालरेमसंगा ने बताया कि खदान धंसने की घटना में 12 लोग लापता हो गए थे और मंगलवार सुबह सात बजे तक इनमें से आठ लोगों के शव बरामद किए जा चुके थे. उन्होंने कहा था कि घटनास्थल पर तलाश अभियान जारी है. मंलवार सुबह राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम वहां पहुंची, जिसमें दो अधिकारी और 13 जवान शामिल हैं.

     

    लालरेमसंगा के मुताबिक, हादसे में लापता 12 लोगों में से चार एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी थे, जबकि आठ अन्य एक ठेकेदार के साथ काम करते थे. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने बचाव अभियान में स्थानीय पुलिस और लोगों का साथ दिया.

    4 मजदूर पश्चिम बंगाल के

    मिजोरम हादसे में जिन 8 मजदूरों की मौत हुई, उनमें से 4 मजदूर पश्चिम बंगाल के हैं. इनके शव बरामद हो चुके हैं. मृतकों की पहचान 25 साल के मदन दास, 21 साल के राकेश विश्वास, 22 साल के मिंटू मंडल और 25 साल के बुद्धदेव मंडल रूप में हुई है. तीनों मृतक बुद्धदेव, मिंटू और राकेश तेहट्टा के कालीतला पारा इलाके के रहने वाले थे, जबकि मदन दास उत्तर 24 परगना के छपरा के पिपरागाछी इलाके का रहना वाला था.

    कब हुआ हादसा

    इससे पहले, हनहथियाल के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया था कि यह हादसा सोमवार दोपहर तीन बजे हुआ, जब एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिक जिले के मौदढ़ गांव में स्थित पत्थर की इस खदान में काम कर रहे थे. उन्होंने कहा था कि हादसे के समय 13 श्रमिक खदान में काम कर रहे थे, जिनमें से एक बाहर निकलने में सफल हो गया, जबकि 12 अन्य मलबे में फंस गए.