जालंधर में शिव ज्योति स्कूल के बाहर तलवारें लेकर आए सैंकड़ों युवक, किया खूब हंगामा, पढ़ें पूरी खबर…
जालंधरः महानगर में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शिव ज्योति स्कूल के बाहर शनिवार सुबह सैंकड़ों युवक हाथों में तेजधार हथियार लेकर हु़ड़दंग मचाने लगे। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलसि को देखकर सारे युवक वहां से फरार हो गए। जानकारी अनुसार, प्रधानगी के चलते यह सारा हंगामा हुआ है। नया प्रधान चुनने को लेकर सभी युवक आमने-सामने हो गए।
वहीं, स्कूल के स्टाफ ने कहा कि जब युवकों को बहुत बड़ा काफिला स्कूल गेट के बाहर आकर खड़ा हो गया तो स्कूल प्रबंधन को स्कूल के सारे गेट बंद करने पड़े। स्कूल की प्रिंसिपल परवीन शैली ने कहा कि जिस वक्त युवकों को मॉब आया उस वक्त स्कूल में छुट्टी का समय था। स्कूल के स्टाफ ने कहा कि बच्चों को छुट्टी के वक्त मुख्य गेट से निकालने की बजाय पीछे के गेट से बाहर निकालना पड़ा।
इस घटना से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। स्कूल में मौजूद बच्चे, स्टाफ व अन्य लोग सहम गए। हुल्लड़बाजी करने वाले युवकों ने तलवारों से स्कूल के आस-पास स्थित घरों के बाहर खड़े वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। युवकों ने मोहल्ले में जहां सरेआम हथियार लहराए वहीं पर बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे भी बजाए।
घटना संबंधी जानकारी देते हुए एसआई ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार हुए युवकों को काबू करने के लिए रेड की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से भी युवकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा जिन लोगों के वाहनों के शीशे तोड़े गए हैं, उनकी शिकायत के आधार पर भी पुलिस बनती कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक तो यही पता चला है कि प्रधानगी को लेकर आज युवकों द्वारा गुंडागर्दी की गई है।







