Tag: काटा चालान… पढ़ें पूरी खबर

  • जालंधर के सोढल रोड पर बुलेट से पटाखे बजा रहा था युवक, पुलिस ने की सेवा, काटा चालान… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing जालंधर के सोढल रोड पर बुलेट से पटाखे बजा रहा था युवक, पुलिस ने की सेवा, काटा चालान… पढ़ें पूरी खबर

    Young man bursting crackers with bullets on Sodhal Road in Jalandhar, served by the police, issued a challan… Read full news

    जालंधर के सोढल रोड पर बुलेट से पटाखे बजा रहा था युवक, पुलिस ने की सेवा, काटा चालान… पढ़ें पूरी खबर

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते सोढल रोड पर एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक को पटाखे बजाना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब पुलिस ने बुलेट सवार को पकड़कर उसकी सेवा की और उसका चालान काटा। इस दौरान पुलिस ने उसे वार्निंग देकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उक्त बुलेट सवार युवक ने शराब पीकर तेजगति से मोटरसाइकिल चला रहा था।

    मिली जानकारी के अनुसार मामला सोढल रोड पर हुआ, जब पुलिस ने सोढल रोड पर सिल्वर प्लाजा के पास पुलिस ने नाका लगा रखा था। एक युवक जो कि शराब के नशे में धुत था, बुलेट बाइक पर पटाखे बजाता हुआ तेज गति से आ रहा था। पुलिस वालों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन युवक ने बाइक को रोकने की बजाय पुलिस वालों के पास आकर तेजी से भगा ली। पुलिस वालों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। पकड़ने के तुरंत बाद गुस्साए पुलिस वालों ने पहले नाम पूछा न पता, सीधे चांटे रसीद कर दिए।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि बाइक सवार युवक तेज गति से पटाखे बजाता हुआ आ रहा था। पंजाब मे बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने पर प्रतिबंध है। युवक को नाके पर रोकने की कोशिश की तो उसने तेज गति से बाइक भगा ली। किसी का या अपना नुकसान न कर ले इसलिए पीछा करके उसे काबू किया गया।