Tag: कई मुद्दों पर हुई चर्चा

  • Jalandhar से सांसद Charanjit Singh Channi ने की हिमाचल के मुख्यमंत्री से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    You are currently viewing Jalandhar से सांसद Charanjit Singh Channi ने की Himachal के CM से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    Jalandhar MP Charanjit Singh Channi met Himachal CM, discussed many issues

    Jalandhar से सांसद Charanjit Singh Channi ने की हिमाचल के मुख्यमंत्री से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

     

    • जालंधर: पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा मंगलवार को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की गई। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सरकारी आवास ओक ओवर में दोनों नेताओं में हुई यह मुलाकात करीब पौने घँटे तक चली रही। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।

    PunjabKesari

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सांसद चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार को सीएम के आवास ओक ओवर में मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इस मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल और पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। इसके अलावा दोनों राज्यों के कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

    वहीं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मुलाकात की की तस्वीरें हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि शिमला में उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की। इस दौरान चन्नी जी से कई अहम राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई।