बड़ा हादसा; कैंटर पलटने से 3 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने शवों को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, Police ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों में से दो व्यक्तियों की पहचान गुरमुख सिंह और नवजोत कौर लाडो निवासी गांव उडन तहसील राजपुरा जिला Patiala के रूप में हुई है। जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव उडन तहसील राजपुरा जिला Patiala की संगत Sri Khuralgarh Sahib से माथा टेककर वापस लौट रही थी। इस दौरान जब वह Garhshankar के पास गांव टोरोवाल के पास पहुंचे तो अचानक से कैंटर का ब्रेक फेल होने के कारण कैंटर पलट गया और इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए Civil Hospital Garhshankar में भर्ती करवाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।








