बिल्डिंग गिरने से 12 लोग घायल, कंस्ट्रक्शन के दौरान हुआ हादसा, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
लद्दाख में पहाड़ी ढलान पर एक इमारत ढह जाने से 12 लोग घायल हो गए. घायलों में से पांच लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया. इसके साथ ही मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए गए हैं. घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. घायलों में से अधिकतर वे लोग थे जो वहां पर किराए पर रहते थे.
लद्दाख के करगिल जिले में शनिवार को पहाड़ी ढलान पर तीन मंजिला की एक इमारत के ढह जाने से कम से कम 12 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस जगह पर इमारत ध्वस्त हुई है. उसी जगह के पास एक जेसीबी मशीन काम कर रही थी, जिसके कारण वहां मिट्टी धंसने से एक बड़ा गड्ढा बन गया था.
पुलिस ने बताया कि घायलों में से पांच लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया. इनमें जेसीबी मशीन का चालक भी शामिल है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. मजिस्ट्रेट ने इस घटना पर जांच के आदेश दिए है. घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. घायलों में से अधिकतर वे लोग थे जो वहां पर किराए पर रहते थे. उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों को मलबा हटाने और जेसीबी मशीन से चालक को बाहर निकालने में लगभग तीन घंटे लगे.







