Tag: एक साथ 3 मॉडल पेश किए जाएंगे; जानिए पूरी डिटेल

  • महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV, एक साथ 3 मॉडल पेश किए जाएंगे; जानिए पूरी डिटेल

    15 अगस्त को आ रही महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV, एक साथ 3 मॉडल पेश किए जाएंगे; जानिए पूरी डिटेल

    महिंद्रा भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल की लॉन्चिंग की तरफ तेजी से बढ़ रही है। कंपनी ने हाल ही में अपनी तीन इलेक्ट्रिक SUV का टीजर जारी किया था। कंपनी 15 अगस्त को इस पर से पर्दा उठा सकती है।

    15 अगस्त को आ रही महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV, एक साथ 3 मॉडल पेश किए जाएंगे; जानिए पूरी डिटेल
    महिंद्रा (Mahindra) भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल की लॉन्चिंग की तरफ तेजी से बढ़ रही है। कंपनी ने हाल ही में अपनी तीन इलेक्ट्रिक SUV का टीजर जारी किया था। इन ईवी को नए बॉर्न इलेक्ट्रिक (Born Electric) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। नई नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 15 अगस्त को इस न्यू बोर्न इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा उठा सकती है। माना जा रहा है कि ये महिंद्रा XUV900 इलेक्ट्रिक कूपे SUV होगी। बता दें कि कंपनी पहले भी इंडीपेंडेंस डे (Independence Day) के मौके पर महिंद्रा थार और XUV700 को पेश किया था।
    बोर्न इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट में शामिल होंगे ये मॉडल
    टीजर को देखने के बाद ये साफ होता है कि महिंद्रा 3 SUV पर काम कर रही है। एक सबसे छोटी, दूसरी कॉम्पैक्ट मिड साइज SUV और तीसरी फुल साइज कूपे SUV होगी। कॉम्पैक्ट SUV के अपकमिंग XUV400 होने की उम्मीद है। जबकि SUV कूपे के XUV900 कूपे होने की उम्मीद है। मिड-साइज SUV XUV400 और XUV900 कूपे के बीच आएगी। महिंद्रा नए मॉडल्स को यूनाइटेड किंगडम के ऑक्सफोर्डशायर में महिंद्रा के नए डिजाइन स्टूडियो में शो किया जाएगा। महिंद्रा के इस नए स्टूडियो को ‘महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन यूरोप’ या मेड कहा जाता है।
    XUV300 EV ऑटो एक्सपो में हुई थी शोकेस
    तीनों SUV में स्पेशल C-शेप के बड़े LED डे-टाइम रनिंग लैंप दिए जाएंगे। इनमें से सबसे बड़ी SUV पर LED डे-टाइम रनिंग लैंप एक लाइट बार से जुड़े नजर आते हैं। पीछे की तरफ, LED टेल लैंप भी इसी सी-शेप के हैं। इस SUV के पीछे की तरफ एक लाइट बार भी मिलता है जो दोनों टेल लैंप को जोड़ता है। बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड महिंद्रा की ये तीनों गाड़ियां कंपनी के मौजूदा व्हीकल से अलग होंगी। महिंद्रा ने XUV300 EV को ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया था। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन ICE मॉडल से बड़ा होगा। इसकी लंबाई 4.2 मीटर होगी इसलिए यह कॉम्पैक्ट SUV नहीं होगी। इस नई इलेक्ट्रिक SUV को 2023 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।