Tag: एक युवती और 2 युवकों ने रिवाल्वर दिखा लूटा क्रेटा गाड़ी देखें

  • जालंधऱ में फिर हथियारों के बल पर लूट, एक युवती और 2 युवकों ने रिवाल्वर दिखा लूटा क्रेटा गाड़ी देखें

    You are currently viewing जालंधऱ में फिर हथियारों के बल पर लूट, एक युवती और 2 युवकों ने रिवाल्वर दिखा लूटा क्रेटा गाड़ी देखें

    In Jalandhal, looted again on the strength of weapons, a young woman and 2 youths showed revolvers, looted Creta car

    जालंधऱ में फिर हथियारों के बल पर लूट, एक युवती और 2 युवकों ने रिवाल्वर दिखा लूटा क्रेटा गाड़ी देखें

     

    जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन लगातार अपराधों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। वहीं पुलिस सांप निकलने के बाद लकीर पीटती नजर आती है। सोमवार को महानगर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पहले क्रेटा सवार को रोका और फिर उसके साथियों ने हथियारों के बल पर गाड़ी छीन ली और मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहंची पुलिस ने मामला दर्ज करके लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार थाना गोराया के गाँव दोसांझ कलां के एनआरआई जरनैल सिंह ने बताया कि वह अपनी कार में नजदीकी गाँव लादियां से नैनो मजारा रोड पर जा रहा था। आगे से 2 नौजवान और 1 युवती ने गाड़ी रोकने के लिए कहा। जब मैंने गाड़ी रोकी तो उन्होंने पिस्तौल की नोंक पर धमकियां देते हुए गाड़ी की चाबी छीनने लगे। उन्होंने मेरे साथ हाथापायी की और फिर गाड़ी लेकर फरार हो गए। जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी मेरा आईफोन भी ले गए थे लेकिन काला पिंड रोड पर फोन उन्हें मिल गया। मौके पर डीएसपी फिल्लौर हरलीन सिंह, एसएचओ गोराया मंजीत सिंह व चौकी प्रभारी दोसांझ कलां पहुंचे। डीएसपी हरलीन सिंह ने बताया कि पुलिस की 5 टीमें बनाकर इलाके की सीसीटीवी फूटेज चेक की जा रही है। जल्द ही लूटेरों को काबू किया जाएगा।