Tag: उठाने गया तो कट गए दोनों पैर

  • पुलिस वाले की दबंगई : सब्जीवाले का तराजू उठाकर रेल पटरी पर फेंका, उठाने गया तो कट गए दोनों पैर

    पुलिस वाले की दबंगई : सब्जीवाले का तराजू उठाकर रेल पटरी पर फेंका, उठाने गया तो कट गए दोनों पैर

     

    कानपुर : यूपी में कानपुर के कल्याणपुर थाने के दीवान की दबंगई के चलते एक सब्जीवाला अपने दोनों पैरों से महरूम हो गया। जानकारी के अनुसार, थाने के सामने रोड किनारे टमाटर बेचने वाले का तराजू पुलिसकर्मी ने उठाकर पास की रेल पटरी पर फेंक दिया था। जब सब्जीवाला उठाने गया तो ट्रेन से उसके दोनों पैर कट गए। इस मामले में आरोपी दीवान को सस्पेंड कर दिया गया है।

    चश्मदीदों ने बताया कि कल्याणपुर थाने के सामने रोड के किनारे सब्जीवालों की दुकानें लगती हैं। यहां दुकानें लगाना नियम के विरुद्ध है। लेकिन कुछ गरीब परिवार दशकों से यहीं दुकानें लगाकर अपना पेट पालते हैं। इन्हीं में शामिल लड्डू भी यहां टमाटर की दुकान लगाए हुआ था। दुकानदारों का आरोप है कि दीवान राकेश कल्याणपुर थाने के दरोगा शादाब के साथ मौके पर आए और उन्होंने पहले लड्डू को खूब हड़काया।

    दीवान ने दुकानदार को पीटा और जब उसका मन नहीं भरा तो उसका तराजू पटरियों पर फेंक दिया। जब वह तराजू उठाने गया, तो ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके पैर कट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उसे PGI लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में एडीसीपी लाखन सिंह ने बताया कि दीवान को दोषी पाते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। आगे की जांच की जाएगी। उसके बाद कार्रवाई ही जाएगी।