Tag: आंध्र प्रदेश में हुआ बड़ा रेल हादसा: 11 लोगों की हुई मौत और 50 घायल

  • आंध्र प्रदेश में हुआ बड़ा रेल हादसा: 11 लोगों की हुई मौत और 50 घाय

    आंध्र प्रदेश में हुआ बड़ा रेल हादसा: 11 लोगों की हुई मौत और 50 घायल

     

    14 ट्रेनें रद्द, पांच की गईं डायवर्ट

     

    आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में हुए रेल हादसे के बाद रूट की कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है. हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है और 50 के करीब लोग घायल हैं. रूट पर फिलहाल परिचालन बंद है. रेलवे अधिकारी ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटे हैं. इस बीच रूट की कई ट्रेनें या तो रद्द की गई हैं या टर्मिनेट और डायवर्ट की गई हैं. पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं.

    आंध्र प्रदेश रेल हादसा: 14 ट्रेनें रद्द, पांच की गईं डायवर्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

    आंध्र प्रदेश रेल हादसे की तस्वीर

    आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में कंटाकपल्ले और अलमांडा रेलवे स्टेशनों के बीच दो यात्री ट्रेनें टकरा गईं. विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन ने विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में 11 यात्रियों की मौत हुई है और 50 के करीब लोग घायल हैं.

    रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने खुलासा किया है कि जिस ट्रेन से टक्कर हुई उसका ड्राइवर सिग्नल मिस कर गया था. ट्रेन रेड सिग्नल पार कर आगे बढ़ गई, जिसके कारण धीमी गति से चल रही लोकल ट्रेन के साथ उसकी पीछे से टक्कर हो गई. हादसे के बाद उस रूट की कम से कम 14 ट्रेनें रद्द की गई हैं, आठ ट्रेनों को आंशिक रूप से टर्मिनेट किया गया है, जबकि पांच ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. इस बीच घटनास्थल पर फंसे यात्रियों के लिए रेलवे ने बस की व्यवस्था की है.

    आपस में कैसे टकराईं 2 ट्रेनें? ड्राइवर की एक गलती और हो गया बड़ा हादसा!

    आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में दो ट्रेनों के आपस में टकराने से बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की टक्कर पैसेंजर लोकल ट्रेन से हुई. दुर्घटना की वजह से चेन्नई-हावड़ा रूट पर ट्रेन सेवाएं बाधित हैं. हादसे के ठोस कारणों का पता लगाया जा रहा है लेकिन इस बीच कहा जा रहा है कि ट्रेनों की टक्कर मानवीय चूक का नतीजा है.

    आंध्र प्रदेश: रेल हादसे में 13 की मौत, आपस में कैसे टकराईं 2 ट्रेनें? ड्राइवर की एक गलती और हो गया बड़ा हादसा!

    आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसा
    आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में रविवार देर शाम हुए रेल हादसे में 13 यात्रियों की मौत हुई है और 50 के करीब यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है और अस्पतालों में इलाज चल रहा है. यह हादसा हावड़ा-चेन्नई लाइन पर हुआ जब विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन ने विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर कंटाकापल्ले और अलामंदा रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, जिससे दोनों ट्रेनें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. कम से कम पांच डिब्बे पटरी से उतर गए.