Tag: अमेरिका में बहस के बाद जज ने मारी पत्नी को गोली

  • अमेरिका में बहस के बाद जज ने मारी पत्नी को गोली, घर से बरामद हुआ बड़ा हथियारों का जखीरा

    You are currently viewing अमेरिका में बहस के बाद जज ने मारी पत्नी को गोली, घर से बरामद हुआ बड़ा हथियारों का जखीरा

    Judge shoots wife after debate in America, large cache of arms recovered from home

    अमेरिका में बहस के बाद जज ने मारी पत्नी को गोली, घर से बरामद हुआ बड़ा हथियारों का जखीरा

    •  कैलिफोर्नियाः अमेरिका में पति-पत्नी के बीच हुई मामूली बहस खून-खराबे तक पहुंच गई कि गुस्साए पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान जेफरी फर्ग्यूसन के रूप में हुई है। वहीं मृतक महिला की पहचान शेरिल के रूप में हुई है। आरोपी जेफरी अपनी पत्नी के साथ खाने के लिए बाहर गया था, जहां मामूली सी बहस के बाद उसने पत्नी को गोली मार दी।

    मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान ऑरेंज काउंटी के उप जिला अटॉर्नी क्रिस्टोफर एलेक्स ने अदालत को बताया कि फर्ग्यूसन और उसकी पत्नी शेरिल अपने घर के पास एक रेस्तरां में खाने पर गए थे, जहां बहस करने लगे। यह बहस तीन अगस्त को हुई थी। इस दौरान जज ने बंदूक की नकल करते हुए अपनी पत्नी को अंगुली दिखाई थी। जब दोनों घर पर वापस आ गए तो 65 वर्षीय शेरिल फर्ग्यूसन ने कहा कि इससे बढ़िया तुम मुझ पर असली बंदूक क्यों नहीं तान देते। इस पर जज ने अपनी पिस्तौल निकाली और गोली मार दी। बाद में 911 पर फोन करके एक सहायक चिकित्सक को यह कहते हुए बुलाया कि पत्नी को गोली मार दी गई है। जब एक अधिकारी ने पूछा कि क्या उसने हथियार चलाया है, तो उसने कहा कि इस पर बात नहीं करना चाहता था।

    अटॉर्नी क्रिस्टोफर एलेक्स ने आगे बताया कि जज ने फोन काटने के बाद अपने कोर्ट क्लर्क और बेलीफ को यह कहते हुए संदेश भेजा कि मैंने अभी-अभी अपनी पत्नी को खोया है। मैंने अपनी पत्नी को गोली मारी है। मैं कल नहीं आऊंगा। मैं हिरासत में रहूंगा। मुझे बहुत खेद है।