Tag: अमृतसर एयरपोर्ट से पकड़ी 1.08 करोड़ की विदेशी मुद्रा

  • डीआरआई विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर एयरपोर्ट से पकड़ी 1.08 करोड़ की विदेशी मुद्रा

    You are currently viewing डीआरआई विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर एयरपोर्ट से पकड़ी 1.08 करोड़ की विदेशी मुद्रा

    Big action of DRI department, foreign currency worth 1.08 crore seized from Amritsar airport

    डीआरआई विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर एयरपोर्ट से पकड़ी 1.08 करोड़ की विदेशी मुद्रा

     

    अमृतसरः अमृतसर और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब विभाग की अलग-अलग टीमों ने पंजाब के हवाई अड्डों के माध्यम से विदेशी मुद्रा की तस्करी के दो महत्वपूर्ण प्रयासों को विफल कर दिया है। इन दोनों आप्रेशनों में विभाग ने 1.52 करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी मुद्रा जब्त की है, जबकि दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। डीआरआई का कहना है कि इन दोनों ही मामलों के पकड़े जाने के बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स से हो रही विदेशी मुद्रा की तस्करी की चेन टूटी है। यह दोनों ही सर्च 12 नवंबर को की गई और अब पकड़े गए आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

    डीआरआई विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते बताया कि यूनिट ने 12 नवंबर को अमृतसर हवाई अड्डे पर एक बड़ा अभियान चलाया। दुबई जा रहे एक कपल को हवाई अड्डे के टर्मिनल के अंदर से 1.08 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया। हैरानी की बात है कि दोनों यात्रियों ने सुरक्षा जांच पास कर ली थी और इमिग्रेशन भी पास कर लिया था। अधिकारियों द्वारा तलाशी लेने पर 1.08 करोड़ मूल्य की विदेशी मुद्रा उनके कब्जे से बरामद की गई, जिसे विशेष रूप से बनाए गए, छेदों में छुपाया गया था। “दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसके तत्पश्चात उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    इस कार्रवाई के बाद इंटेलिजेंस एक्शन में आया और उसी दिन डीआरआई की टीम द्वारा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी एक और ऑपरेशन चलाया गया। इस कार्रवाई में भी दुबई जाने वाले एक यात्री को डिटेन किया गया। उस यात्री से डीआरआई ने 44 लाख रुपए मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त करने में सफलता हासिल की।