Tag: अमृतसर एयरपोर्ट पर 411 ग्राम सोने के साथ एक यात्री गिरफ्तार

  • अमृतसर एयरपोर्ट पर 411 ग्राम सोने के साथ एक यात्री गिरफ्तार

    You are currently viewing अमृतसर एयरपोर्ट पर 411 ग्राम सोने के साथ एक यात्री गिरफ्तार

    A passenger arrested with 411 grams of gold at Amritsar airport

    अमृतसर एयरपोर्ट पर 411 ग्राम सोने के साथ एक यात्री गिरफ्तार

     

     

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब कस्टम विभाग ने दुबई से अमृतसर आए एक यात्री के सामान से 411 ग्राम सोना जब्त किया है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में कीमत 21.69 लाख रुपए आंकी जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान फिरदौज एलएनजेपी कॉलोनी, महाराज रणजीत सिंह रोड, दिल्ली के रूप में हुई है।

    जांच में सामने आया है कि आरोपी फिरदौज ने सोने को पेस्ट फोम बनाकर अपने सामान में छिपाया हुआ था और तस्करी करने के इरादे से यह कार्रवाई की थी, लेकिन विभाग की टीम को चकमा देने में असफल रहा। वहीं, कस्टम विभाग यात्री के अन्य साथियों की तलाश कर रहा है। फिलहाल फिरदौज पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी डीआरआई की टीम ने अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट के एक यात्री से 1.52 करोड़ रुपए की विदेशी करंसी जब्त की थी। यह पैसा पंजाब से दुबई भेजा जा रहा था। वहीं बीती 21 अक्टूबर को कस्टम विभाग ने 411 ग्राम सोना पकड़ा था। जिसे एक युवक ने अपनी गुदा में छिपाया रखा था।