Tag: अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने चलाया होशियारपुर फगवाड़ा में सर्च ऑपरेशन

  • अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने चलाया होशियारपुर फगवाड़ा में सर्च ऑपरेशन, एक संदिग्ध गाड़ी बरामद

    You are currently viewing अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने चलाया होशियारपुर फगवाड़ा में सर्च ऑपरेशन, एक संदिग्ध गाड़ी बरामद

    Police launched search operation in Hoshiarpur Phagwara in search of Amritpal, a suspicious vehicle recovered

    अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने चलाया होशियारपुर फगवाड़ा में सर्च ऑपरेशन, एक संदिग्ध गाड़ी बरामद

     

    अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन अमृतपाल के तहत मंगलवार देर रात पुलिस ने होशियारपुर के एक गांव में सर्च अभियान चलाया इस दौरान पुलिस के करीब होशियारपुर सहित जालंधर फगवाड़ा में भी छापामारी कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस को एक इनोवा में अमृतपाल और उसका साथी पप्लप्रीत के सवार होने का इन्पुट मिला था जिसके बाद पुलिस ने यह सर्च ऑपरेशन चलाया।

    मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीमों द्वारा इनोवा का पीछा किया गया जिसके बाद इनोवा गाड़ी में सवार युवक गाड़ी को एक गुरूद्वारे के पास छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला के 700 पुलिस कर्मचारियों ने रात भर होशियारपुर और फगवाड़ा में सर्च ऑपरेशन चलाया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमृतपाल जालंधर में किसी विदेशी चैनल को इंटरव्यू देने आ रहा था। जिसमें अपनी पूरी बात रखने के बाद वह सरेंडर कर सकता था। इससे पहले ही पुलिस को उसकी भनक लग गई। हालांकि, फिलहाल पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं इस मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।