अनुकंपा के आधार पर जालंधर नगर निगम ने दी 25 उम्मीदवारों को दी नौकरी, बांटे नियुक्ति पत्र
Jalandhar Municipal Corporation gave jobs to 25 candidates on compassionate grounds, distributed appointment letters
जालंधर: शनिवार को जालंधर नगर निगम द्वारा अनुकंपा के आधार पर 25 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। नगर द्वारा यह नियुक्त पत्र नगर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलीश के निर्देश पर जारी किये गये। जिसके बाद निगम की ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत ने उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बताया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मृतक कर्मचारियों के आश्रित 25 उम्मीदवारों को नौकरी दी गई है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत ने इन नौकरियों की जानकारी देते हुए बताया कि 25 उम्मीदवारों में 3 क्लर्क, 2 वर्क सुपरवाइजर, एक टेक्नीशियन, 3 सेवादार, 3 फिटर कुली, 2 बेलदार और 11 सफाइकर्मी शामिल हैं। उन्होंने नगर निगम के इन नए कर्मचारियों को पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।







