अगर मुख्यमंत्री ने समय रहते कदम उठाए होते तो; पंजाब को इस आपदा से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता था: सुनील जाखड़
बीजेपी पंजाब के लोगों पर मंडरा रहे कठिन समय में हर मदद के लिए तैयार: जाखड़
MBD WEB NEWS जालंधर,17 जुलाई (सुमेश शर्मा) भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से पंजाब को काफी नुकसान हुआ है। पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बताया कि अगर मुख्यमंत्री मान साब ने समय रहते कदम उठाए होते तो पंजाब को इस नुकसान से बचाया जा सकता था। जाखड़ ने कहा की राज्य सरकार अक्षम है कि जब पहले भारी बारिश का खतरा जताया गया था तो सरकार को पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए थे। अगर मुख्यमंत्री साब ने समीक्षा बैठक की होती 4 जुलाई को पंजाब के लोगों को परेशानी नहीं होती।जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री साब तस्वीरें लेने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साब दो दिन और हैदराबाद में व्यस्त रहेंगे। बीजेपी पंजाब के इस कठिन समय में हर मदद के लिए तैयार है। इस मौके पर उनके साथ मनोरंजन कालिया, सुशील शर्मा, जीवन गुप्ता, राकेश राठौड़, राजेश बाघा, अनिल सच्चर, जयवीर शेरगिल, केडी भंडारी, इंदर इकबाल सिंह भाटिया, सरबजीत मक्कड़, अशोक सरीन हिक्की, तरूण कुमार भी थे। , अमित भाटिया, पुष्पिंदर सिंघल मौजूद थे।








