Big action by Punjab Police, 3 members of arms smuggling gang arrested
Punjab Police की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्करी गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार
इस संबंधी जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करके दी है। उन्होंने लिखा कि ये हथियार मध्य प्रदेश से लाए गए थे और अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 2 अलग-अलग ऑपरेशनों में 3 व्यक्तियों को अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी आपराधिक गिरोहों को लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी मध्य प्रदेश से चल रहे हथियार तस्करी गिरोह पंजाब के कई जिलों में पकड़े गए है। वहीं, पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश में जहां यह हथियार बनते हैं, वहां पर दबिश भी दी थी और कुछ लोगों को पकड़ा था।








Leave a Reply