PoK को लेकर एक मीडिया हाउस को कही ये बड़ी बात, खुद ही आ जाएगा… बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

PoK को लेकर एक मीडिया हाउस को कही ये बड़ी बात, खुद ही आ जाएगा… बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके को लेकर एक साल पहले भविष्यवाणी की थी कि वह देश के साथ खुद ही विलय होने की मांग करेगा. इस बीच उन्होंने कहा कि इसको लेकर भारत को बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है. देश किसी क्षेत्र विशेष पर कब्जा करके उसको हासिल करने की मंशा नहीं रखता है.

Exclusive: PoK पर कब्जा करने की जरूरत नहीं, खुद ही आ जाएगा... बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने TV9 भारतवर्ष से खास बातचीत में कहा है कि पीओके पर अटैक की कोई जरूरत नहीं है. खुद से ही भारत में मिलने की तरफ बढ़ रहा है. रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि उन्होंने इसको लेकर एक साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी. उन्होंने कहा कि हमने साल भर पहले श्रीनगर में जाकर कहा था कि पाकिस्तान पर आक्रमण या पीओके पर कब्जा करने की कोई जरूरत नहीं है. पीओके खुद मांग करेगा. आज देखिए वहां से कितनी तेजी में मांग आ रही है. 70 से 75 साल पहले तो हमारे साथ ही था. फिर स्वयं ही आ जाएगा. आज विलय की मांग हो रही है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है. जिस तरह से पाकिस्तान सरकार उसकी उपेक्षा कर रही है उससे ये अपने आप ऐसा माहौल बनता है, लेकिन स्पष्ट कर दूं कि हम किसी क्षेत्र विशेष पर कब्जा करके उसको हासिल करने की मंशा नहीं रखते हैं. साथ ही साथ उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुई मुठभेड़ को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए. कश्मीर में सेना जमकर जवाब दे रही है.

पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आना पड़ेगा- रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज नहीं तो कल पाकिस्तान को इस तरह की हरकतों से बाज आना ही पड़ेगा. हमारे सेना के जवान मुंहतोड़ जवाब दें रहे है. मैं आश्वस्त हूं कि कामयाबी हाथ लगेगी. आज नहीं कल हमें सफलता मिलेगी ही. विडंबना है कि छिटपुट घटनाएं हो जाती हैं. मगर हमारे जवान बहुत मुस्तैदी के साथ स्थिति पर नियंत्रण किए हुए हैं.

सौजन्य: TV9 भारतवर्ष

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *