
Kangana को थप्पड़ मारने के मामले में पहली बार CM Maan का बड़ा बयान आया सामने, जानें क्या बोले मुख्यमंत्री मान..
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि कंगना रनौत के पहले दिए गए बयानों के कारण लड़की के मन में गुस्सा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि, ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि सार्वजनिक हस्ती होने के नाते इस घटना के जवाब में पूरे पंजाब को आतंकवादी कहना गलत है।
मुख्यमंत्री का कहना है कि ये वही पंजाब है जिसने पूरे देश का पेट भरा है। आज भी पंजाब पूरे देश को गेहूं और चावल की आपूर्ति कर रहा है। हमारे युवा अभी भी बलिदान दे रहे हैं। पंजाब के युवा माइनस 50 डिग्री में ड्यूटी दे रहे हैं। हम देश के रक्षक और देश की आजादी के दाता हैं। मान ने कहा कि अगर किसान धरने पर बैठते हैं तो उन्हें आतंकवादी या अलगाववादी कहा जाता है, जो पूरी तरह से गलत है।








Leave a Reply