Jalandhar में दर्दनाक हादसा, बिजली ठीक करते कर्मचारी की करंट लगने से Death, परिजनों ने किया रोष प्रदर्शन

You are currently viewing Jalandhar में दर्दनाक हादसा, बिजली ठीक करते कर्मचारी की करंट लगने से Death, परिजनों ने किया रोष प्रदर्शन

Tragic accident in Jalandhar, employee repairing electricity died due to electrocution, family members protested

Jalandhar में दर्दनाक हादसा, बिजली ठीक करते कर्मचारी की करंट लगने से Death, परिजनों ने किया रोष प्रदर्शन

 

  • जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते नागरा में स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा के पास उस वक्त भीषण हादसा हो गया, जब यहां एक बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इलाके में बिजली जाने के कारण बिजली कर्मचारी बिजली को ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसके जोरदार करंट लगा जिससे उसकी बुरी तरह से झुलसने के कारण मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक कर्मचारी की पहचान सन्नी निवासी शिव नगर के रूप में हुई है।

इस संबंध मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को नागरा में बिजली का फाल्ट ठीक करते कर्मचारी सन्नी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सन्नी बिजली विभाग में अभी कच्चा मुलाजिम था।

वहीं मृतक के परिजनों ने इंसाफ की मांग को लेकर शक्ति सदन के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं खबर लिखे जाने तक परिजनों द्वारा सरकार के खिलाफ धरना जारी था और परिजनों द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *