Instagram- Facebook और WhatsApp का सर्वर हुुआ डाउन, यूजर्स हुए परेशान
सैन फ्रांसिस्को : मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक और व्हाट्सएप का सर्वर पूरी दुनिया में डाउन हो गया है, जिसके चलते उपयोगकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने के बाद इंस्टाग्राम को लेकर 13,000, फेसबुक को लेकर 5,400 और व्हाट्सएप को लेकर 1,870 यूजर्स ने शिकायत भी की है। इसकी पुष्टि डाउनडिटेक्टर ने भी की है।
बता दें कि Downdetector दुनिया की तमाम साइट्स के आउटेज को ट्रैक करता है। कहा जा रहा है कि करीब दो घंटे तक ये तीनों साइट पूरी तरह से ठप रही, जिसके चलते यूजर्स को दिक्कतें झेलनी पड़ी और हजारों की संख्या में यूजर्स ने शिकायतें भी की।
बता दें कि मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक और व्हाट्सएप का सर्वर सोमवार देर रात को पूरी तरह से डाउन हो गया। गौर हो कि डाउनडिटेक्टर अपने प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ता द्वारा सबमिट की गई त्रुटियों सहित कई स्रोतों से स्थिति रिपोर्ट एकत्रित करके आउटेज को ट्रैक करता है। आउटेज से बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता प्रभावित हो सकते थे। हालांकि मेटा ने आउटेज की समस्या के बारे में अभी कोई सफाई नहीं दी है।









Leave a Reply