Golden Temple के Account ब्रांच में दो कर्मचारियों में चली तलवारें, एक की हुई मौत..

You are currently viewing Golden Temple के Account ब्रांच में दो कर्मचारियों में चली तलवारें, एक की Death

Swords clash between two employees in the account branch of Golden Temple, one dead

Golden Temple के Account ब्रांच में दो कर्मचारियों में चली तलवारें, एक की हुई मौत..

 

  • अमृतसरः इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत गोल्डन टेंपल में दो कर्मचारियों में आपसी कहासुनी होने के बाद बात हाथापाई तक पहुंची गई और इसी दौरान एक ने दूसरे युवक की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू करके आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक की पहचान दरबारा सिंह के रूप में हुई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एसजीपीसी के धर्म प्रचार के कर्मचारी सुखबीर सिंह ने अकाउंट ब्रांच के सेवादार दरबारा सिंह पर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, खाने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुखबीर सिंह ने दरबारा सिंह पर तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया, जिसे तुरंत गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।

वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुखबीर सिंह मौके से फरार हो गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं, प्यारा सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू करदी है। वहीं उसकी तलाशमें लगातार छापामारी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *