CM भगवंत मान ने आज जेल में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

CM भगवंत मान ने आज जेल में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

 

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर करीब 12 बजे तिहाड़ जेल में AAP संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। आम आदमी पार्टी ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद CM अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि, इस मीटिंग में ही लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जानी है।

वहीं, मुलाकात से पहले तिहाड़ जेल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुलाकात में किसी भी तरह का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं होगा। जेल मैन्युअल के आधार पर मुलाकात होगी। इस दौरान जंगले पर केवल अरविंद केजरीवाली व भगवंत मान ही मौजूद रहेंगे। किसी तीसरे की मौजूदगी यहां नहीं होगी। जेल नियमावली के हिसाब से मुलाकात के लिए आधे घंटे का समय निर्धारित किया गया है। दोनों मुख्यमंत्री के बीच मुलाकात 12 बजे से दो बजे के बीच कभी भी हो सकेगी।

बता दें, पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को तिहाड़ जेल के अधिकारियों दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस के बीच बैठक हुई थी। इसमें केजरीवाल के साथ मान की मुलाकात के दौरान सुरक्षा उपायों को लेकर चर्चा हुई। तिहाड़ जेल के महानिदेशक संजय बेनीवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में एडीजी पंजाब पुलिस एके पांडेय और एक एसीपी स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *