CEO और एमडी को पूर्व कर्मचारी ने तलवार से काट डाला

 CEO और एमडी को पूर्व कर्मचारी ने तलवार से काट डाला

 

बेंगलुरु : बेंगलुरु से डबल मर्डर की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक टेक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की हत्या की खबर है। पुलिस के मुताबिक, एक पूर्व कर्मचारी ने केबिन में घुसकर तलवार से हमला करके दोनों की हत्या कर दी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी फेलिक्स पहले एरोनिक्स इंटरनेट में ही काम करता था। वह से नौकरी छोड़कर उसने अपनी खुद की टेक कंपनी शुरू की थी। हालांकि ये दोनों लोग उसके कारोबार में कथित रूप से अड़ंगा डाल रहे थे। इसी कारण फेलिक्स उनसे काफी नाराज था। इस बीच वह गुस्से में मंगलवार को तलवार लेकर कंपनी के दफ्तर में घुसा और फणींद्र तथा वीनू पर जानलेवा हमला करके फरार हो गया।

नॉर्थ ईस्ट बेंगलुरु के डीसीपी लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी के एमडी फणींद्र सुब्रमण्यम और सीईओ वीनू कुमार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हमलावर फरार हो गया है। पुलिस आरोपी फेलिक्स की पहचान के लिए हुलिया बना रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *