Category: PUNJAB

  • पंजाब में ये 2 टोल प्लाजा होने जा रहे है बंद , मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

     पंजाब में ये 2 टोल प्लाजा होने जा रहे है बंद , मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

     

    चंडीगढ़ : पंजाब में दो और टोल प्लाजा बंद होने जा रहे हैं। इन टोल प्लाजा को पंजाब सरकार बंद करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने बताया कि लुधियाना से बरनाला बया सुधार रायकोट महिल कलां में दो टोल प्लाजा हैं। इनमें एक टोल प्लाजा गांव रकबा के नजदीक मुल्लांपुर व दूसरा गांव महिल कलां के नजदीक है। दोनों एक ही कंपनी हैं।

     

    Toll Plaza In Punjab… सीएम ने लिखा है कि कंपनी ने कोविड व किसान आंदोलन का विवरण देकर 448 दिन टोल प्लाजा बढ़ाने की अनुमति मांगी थी। इसे पंजाब सरकार ने नहीं माना है। यह दोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल रात 12 बजे से बंद हो जाएंगे। सीएम मान ने अपनी पोस्ट में आखिर में लिखा इंकलाब जिंदाबाद।

  • सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगूराल के द्वारा पाला बदलने को लेकर भाजपा ने निकाला रोड शो ,वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के गद्दार के नारे लगाकर किया रोष प्रदर्शन

    सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगूराल के द्वारा पाला बदलने को लेकर भाजपा ने निकाला रोड शो ,वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के गद्दार के नारे लगाकर किया रोष प्रदर्शन

    सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगूराल के द्वारा पाला बदलने को लेकर भाजपा ने निकाला रोड शो ,वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के गद्दार के नारे लगाकर किया रोष प्रदर्शन

    आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा जॉइन करते ही लगने लगे आरोप

    अरोपों का जवाब देते हुए शीतल अंगुराल ने मीडिया से कहा मैं प्रशासन के साथ सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार,वहीं पूछ लिए कई ऐसे सवाल

    आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के गद्दार के नारे लगाकर किया रोष प्रदर्शन

    MBD NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा): सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद पहला रोड शो निकाला जा रहा है। वहीं आज शीतल अंगुराल की इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट मनी ठाकुर के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। इस मामले को लेकर जब मीडिया ने शीतल अंगुराल से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने के अगले दिन ही उनकी यह तस्वीर वायरल की जानी थी। शीतल अंगुराल ने कहा कि वह इस मामले में प्रशासन के साथ सहयोग देने के लिए तैयार है।

    वहीं मनी ठाकुर को लेकर शीतल ने आरोप लगाया है कि कि कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह का चहेता मनी ठाकुर कौन है उनसे इस बारे में पूछा जाए। वहीं शीतल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान से पूछा जाना चाहिए कि मनी ठाकुर कौन है। उन्होंने कहा कि धुरी में हुए चुनाव में मनी ठाकुर क्या कर रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे में अगर मुझे और मेरे परिवार को बदनाम किया जाएगा तो वह इस पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं शीतल अंगुराल पर आरोप है कि पुलिस अधिकारियों पर उनके द्वारा दवाब बनाया गया था। इस पर शीतल अंगुराल बिना कुछ कहे रोड शो के लिए निकल पड़े।

  • जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए वचनबद्ध -जिला चुनाव अधिकारी

    जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए वचनबद्ध -जिला चुनाव अधिकारी

     

    जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए वचनबद्ध -जिला चुनाव अधिकारी

    सहायक रिटर्निंग अधिकारी बलबीर राज और अमनप्रीत सिंह द्वारा सुरक्षा बलों के साथ करतारपुर और जालंधर शहर में फ्लैग मार्च

    MBD NEWS जालंधर, 29 मार्च लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आज विधानसभा क्षेत्र करतारपुर और जालंधर मॉडल टाउन में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।

    जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

    उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए पुलिस बलों सहित प्रशासकीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी जालंधर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा सुरक्षा बलों के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
    उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी असामाजिक तत्व को शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने जिले के सूझवान लोगों से किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करने की अपील की।
    उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाकर शांति भंग करने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को दी जाए, ताकि शरारती तत्वों पर नकेल कसी जा सके।
    इस मौके पर जानकारी देते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी बलबीर राज और असिस्टेंट रिटर्निंग अधिकारी अमनप्रीत सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिला प्रशासन हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहा है। उन्होंने लोगों से लोकसभा चुनाव के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने में अपना बहुमूल्य समर्थन देने की भी अपील की। इस मौके पर उनके साथ विभिन्न सैक्टर पदाधिकारी भी मौजूद थे।
    कैप्शन – सहायक रिटर्निंग अधिकारी बलबीर राज और सहायक रिटर्निंग अधिकारी अमनप्रीत सिंह करतारपुर और मॉडल टाउन जालंधर में सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च निकालते हुए। उनके साथ डी.एस.पी. करतारपुर पलविंदर पाल सिंह और डी.एस.पी. मॉडल टाउन हरजिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ढोल की थाप के साथ बेटी को गोद में उठा कर पहुंचे घर

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ढोल की थाप के साथ बेटी को गोद में उठा कर पहुंचे घर

     

     मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ढोल की थाप के साथ बेटी को गोद में उठा कर पहुंचे घर

     चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने वीरवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची और मां दोनों तंदरुस्त है। वहीं, अब उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है। शुक्रवार सुबह दोनों घर पहुंच गए। इस मौके परिवार को लेने के लिए CM भगवंत मान खुद अस्पताल पहुंचे हुए थे।

    उन्होंने नवजन्मी बच्ची को गोद में उठाया हुआ था। अस्पताल के गेट पर उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों व प्रबंधकों से बातचीत और उनका धन्याद किया। इससे पहले वीरवार को उन्होंने खुद सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट डाली थी। जिसमें लिखा था कि वाहेगुरु ने बेटी की दाद बख्शी है। जच्चा-बच्चा दोनों तंदरुस्त है। मोहाली के फेज-8 के अस्पताल से सीएम के परिवार का काफिला सीधे चंडीगढ़- पंजाब सीएम रिहायशी के लिए निकला।

    काफिले में कई वाहन शामिल थे। सिक्योरिटी का कड़ा पहरा था। सीएम ने पूरे रास्ते में बेटी को अपने हाथों में उठाया था। सीएम आवास पहुंचते ही सीएम भगवंत व उनकी पत्नी गाड़ी से नीचे उतर गए। फूलों और ढोल की थाप पर बेटी और पत्नी का स्वागत हुआ। इसके बाद वह मीडिया वालों से मिले और घर के अंदर दाखिल हुए।

     

     

  • डिप्टी कमिश्नर ने आगामी मौसम में बाढ़ से बचाव के लिए पुख्ता प्रबंध करने के दिए आदेश

    डिप्टी कमिश्नर ने आगामी मौसम में बाढ़ से बचाव के लिए पुख्ता प्रबंध करने के दिए आदेश

     

    डिप्टी कमिश्नर ने आगामी मौसम में बाढ़ से बचाव के लिए पुख्ता प्रबंध करने के दिए आदेश

    धुस्सी बांध पर कमजोर स्थानों की पहचान कर मजबूत करने पर दिया जोर

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा)जालंधर, 28 मार्च डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज जिले में बाढ़ से बचाव के प्रबंधों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मानसून सीजन में संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए समय पर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    आज यहां जिला प्रशासकीय परिसर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ड्रेन/नालों की सफाई, मुरम्मत और निकासी, महत्वपूर्ण स्थानों को मजबूत करना, सैंड बैग और बाढ़ की रोकथाम से संबंधित अन्य कार्य किए जाए ताकि प्रशासन मानसून के दौरान किसी भी बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहे।

    बाढ़ की स्थिति में पहले से ही निकासी योजना तैयार करने पर जोर देते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि संवेदनशील स्थानों के साथ-साथ सुरक्षित स्थानों को भी पहचान की जाए ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावितों को वहां भेजा जा सके। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि बाढ़ की स्थिति में बनाए जाने वाले राहत केंद्र निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए जाए।
    डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को पिछले वर्ष बाढ़ के कारण जिन क्षेत्रों/स्थानों को क्षति हुई है, उसकी जमीनी स्तर पर जांच कर आवश्यक प्रबंध करने को कहा। इसके अलावा पिछले वर्षों में जहां बाढ़ के दौरान गैप रह गया था, उन स्थानों पर मजबूतीकरण संबंधी आवश्यक काम बारिश से पहले सुनिश्चित बनाए जाए।

    उन्होंने कहा कि फ्लड लाइट, सर्च लाइट, लाइफ जैकेट, रस्सियां, नाव व अन्य उपकरणों की जिला व तहसील स्तर पर पहले से ही जांच कर ली जाए और यदि किसी उपकरण की मुरम्मत या खरीद की जरूरत हो तो तुरंत करवा लिया जाए।
    डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों से कहा कि स्प्रे, फागिंग मशीन, दवा, पशु दवा, सुरक्षा सामग्री आदि की पहले से ही प्रबंध कर लिए जाए। उन्होंने कहा कि प्रबंधों के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसलिए सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी तनदेही से निभाया जाए।
    इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डा. अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) लखविंदर सिंह रंधावा, समूह एसडीएम, जिला राजस्व अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

     

  • सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ Police का Action, FIR की दर्ज

    सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ Police का Action, FIR की दर्ज

    सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में AAP वर्करों के खिलाफ Police का Action, FIR की दर्ज

     जालंधर: Jalandhar में Aam Aadmi Party के लोकसभा MP Sushil Kumar Rinku तथा AAP MLA Sheetal Angural द्वारा बीते दिन BJP join करने के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया है।इसके विरोध में दोनों नेताओं को खिलाफ AAP वर्करों द्वारा Basti Danishmanda के Babu Jagjivan Ram Chowk पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने Sushil Kumar Rinku और Sheetal Angural के घर को रास्ता दिखाने के लिए लगाए गए सरकारी बोर्ड तोड़ दिए।इस पर कार्रवाई करते हुए Jalandhar थाना डिवीजन नंबर-5 की Police ने धरने में शामिल कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। वहीं, videography करवाकर Police तोड़फोड़ करने वालों की पहचान में जुटी हुई है।

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की नव जन्मी बेटी की तस्वीर आई सामने.

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की नव जन्मी बेटी की तस्वीर आई सामने.

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की नव जन्मी बेटी की तस्वीर आई सामने.

     

    Punjab CM Bhagwant Mann becomes father again, wife Gurpreet Kaur gives birth to daughter
    अपनी पत्नी के साथ भगवंत मान
    पंजाब के सीएम भगवंत मान फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। ये जानकारी खुद भगवंत मान ने अपने एक्स हैंडल पर दी।

    भगवंत मान ने मार्च 2022 में हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ दूसरा विवाह किया था। गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू की हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार खुद भी सियासी रसूख रखता है।

  • पंजाब के CM भगवंत मान के घर आई खुशखबरी, पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म

     पंजाब के CM भगवंत मान के घर आई खुशखबरी, पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म

    भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी सिख रीति रिवाज से मार्च 2022 में हुई थी। मान की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं जो अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।

     

    Punjab CM Bhagwant Mann becomes father again, wife Gurpreet Kaur gives birth to daughter
    अपनी पत्नी के साथ भगवंत मान
    पंजाब के सीएम भगवंत मान फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। ये जानकारी खुद भगवंत मान ने अपने एक्स हैंडल पर दी।

    भगवंत मान ने मार्च 2022 में हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ दूसरा विवाह किया था। गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू की हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार खुद भी सियासी रसूख रखता है।

  • आम आदमी पार्टी के सांसद के भाजपा में जाने के बाद सौरभ भारद्वाज बोले-कुछ भी कर ले BJP, पंजाब में नहीं जीतेगी

    आम आदमी पार्टी के सांसद के भाजपा में जाने के बाद सौरभ भारद्वाज बोले-कुछ भी कर ले BJP, पंजाब में नहीं जीतेगी

    सुशील कुमार रिंकू 2017 में कांग्रेस विधायक बने थे। उन्होंने 2022 में कांग्रेस की टिकट पर दोबारा चुनाव लड़ा था, लेकिन आप उम्मीदवार शीतल अंगुराल के हाथों हार गए थे। पिछले साल चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद जालंधर में उपचुनाव हुए तो सुशील रिंकू को आप ने अपना उम्मीदवार बनाया था। वह लोकसभा में आप के एक मात्र उम्मीदवार थे।

    आम आदमी पार्टी (आप) के एकमात्र सांसद और जालंधर से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किए जा चुके सुशील रिंकू ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद से आम आदमी पार्टी उनके विरोध में उतर आई है। बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने रिंकू के सरकारी बोर्ड पर कालिख पोतकर उसे तोड़ दिया था। वहीं गुरुवार को दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने रिंकू के भाजपा में शामिल होने पर सवाल उठाया। भारद्वाज ने कहा कि अगर भाजपा पंजाब में इतनी बुरी स्थिति में है, तो उसने हमारे सांसद रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल को क्यों खरीदा? पंजाब के हमारे विधायकों ने हमें बताया कि उन्हें पाला बदलने और बीजेपी में शामिल होने के लिए पैसे की पेशकश की गई, उन्हें Y+ सुरक्षा और पद की पेशकश की गई। उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने का भी ऑफर दिया गया।

    भारद्वाज ने कहा कि आप किसी से भी आकलन के लिए पूछ सकते हैं, भाजपा जालंधर में चौथे स्थान पर आएगी। वे जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन वे चौथे स्थान पर रहेंगे। बड़ा सवाल यह है कि एक सांसद भाजपा में क्यों जाएगा।

    सांसद सुशील रिंकू के साथ ऑपरेशन लोटस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने वाले आप विधायक शीतल अंगुराल ने भी बुधवार को दो साल बाद फिर से भाजपा में वापसी कर ली थी। शीतल अंगुराल पश्चिमी जालंधर सीट से विधायक हैं।
  • आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के खिलाफ फूटा आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा

    आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के खिलाफ फूटा आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा

    आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के खिलाफ फूटा आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा

    MP रिंकू और MLA अंगूराल के खिलाफ जालंधर की सड़कों पर उतरे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, MLA रमन अरोड़ा समेत सैकड़ों नेताओ ने किया प्रदर्शन, देखें तसवीरें

    MBD WEB NEWS जालंधर: (सुमेश शर्मा) AAP छोड़ BJP में शामिल होने वाले MP रिंकू और MLA अंगूराल का विरोध शुरु हो गया है। MLA रमन अरोड़ा, राजविंदर कौर थियाड़ा, अमृतपाल समेत कई नेता सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे है।

    “कहते है न राजनीति में नही होता कोई छोटा या बड़ा भाई ,सब मौका देखते है सिर के ऊपर से पैर रख आगे निकलने का”