BSF के जवानों और पाक तस्करों में हुई मुठभेड़; 20 पैकेट हिरोइन और 2 विदेशी पिस्टल बरामद

BSF के जवानों और पाक तस्करों में हुई मुठभेड़; 20 पैकेट हिरोइन और 2 विदेशी पिस्टल बरामद

गुरदासपुर  : पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बड़ी कामयाबी मिली है। भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने तस्करों से एक पिस्तौल, 6 मैगज़ीन, 242 राउंड गोली और 12 फ़ीट लंबी प्लास्टिक पाइप बरामद किया है। हालांकि, रात का फायदा उठाकर तस्कर भाग निकले।

बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सुबह लगभग सुबह 5.30 बजे, गुरदासपुर जिले के गांव खसावली के पास सीमा पर लगी कंटीली बाड़ के पास तस्करों की कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखा।

उन्होंने बताया कि बीओपी टीबीएन, शिकार, सेक्टर गुरदासपुर, पंजाब के एओआर में तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने तस्करों को ललकारा, जिस पर पाक की तरफ से आए तस्करों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने तस्करों पर जवाबी गोलीबारी की।

हालांकि, घने कोहरे और खराब दृश्यता का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है।

शुरुआती तलाशी के दौरान, सैनिकों ने 12 फीट लंबाई के 01 पीवीसी पाइप, 02 पिस्तौल (चीन और तुर्की निर्मित), 06 मैगज़ीन और 242 राउंड के साथ पीले टेप के साथ लिपटे हेरोइन के 20 पैकेट बरामद किए।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ जवानों ने एक बार फिर तस्करों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया। हेरोइन को पीवीसी पाइप की मदद से कांटेदार बाड़ के इस पार कराया जा रहा था। बीएसएफ ने मौके से 12 फीट लंबा पीवीसी पाइप भी बरामद किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *