Big News: किसानों ने किया National Highway जाम, दरियां बिछाकर रोड पर बैठे, यातायात बुरी तरह से प्रभावित, लोग परेशान

You are currently viewing Big News: किसानों ने किया National Highway जाम, दरियां बिछाकर रोड पर बैठे, यातायात बुरी तरह से प्रभावित, लोग परेशान

Big News: Farmers blocked the National Highway, spread mats and sat on the road, traffic badly affected, people upset

Big News: किसानों ने किया National Highway जाम, दरियां बिछाकर रोड पर बैठे, यातायात बुरी तरह से प्रभावित, लोग परेशान

 

  • जालंधरः संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से रविवार दोपहर 12 बजे के करीब जालंधर लुधियाना हाईवे धन्नोवाली फाटक के पास से नेशनल हाईवे दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। जिससे लुधियाना, अंबाला, दिल्ली और दूसरी तरह अमृतसर, पठानकोट, जम्मू सहित अन्य जगहों पर जाने का रास्ता बाधित कर दिया है। बता दें कि नेशनल हाईवे काम होने से पूरी सड़क पर लंबा जाम लगना शुरू हो गया है। वहीं, सड़क जाम को लेकर जालंधर सिटी और ग्रामीण पुलिस अधिकारी अलर्ट पर हैं।

इस संबंधी प्रमुख किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने हाल ही में चंडीगढ़ में हुई बैठक में यह फैसला लिया था कि रविवार दोपहर 12 से 3 बजे तक सड़कों पर किसान चक्का जाम करेंगे और 14 अक्तूबर को किसान जत्थेबंदियां अपनी अगली रणनीति तय करने के लिए बैठक करेंगी। राजेवाल ने आरोप लगाया कि राज्य व केंद्र दोनों सरकारें लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने राज्य के लोगों से अग्रिम माफी मांगते हुए कहा कि किसान जत्थेबंदियों को यह कदम मजबूरी में उठाना पड़ रहा है क्योंकि किसानों द्वारा अपनी मांगों के लिए कई बार राज्य सरकार तक पहुंच की जा चुकी है, लेकिन कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने राज्य निवासियों से अपील की है कि वह इस संघर्ष में उनका साथ दें।

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा धान की खरीद में देरी की जा रही है और किसानों के खातों में पैसा नहीं आ रहा है। ऐसे में आज हमें सड़कों पर उतरना पड़ा। यूनियन द्वारा जो भी आगे फैसला लिया जाएगा, उस पर अमल होगा। दुकानों पर आज खाद का बोरा इतना महंगा बिक रहा है कि किसान परेशान हैं। ऐसे में किसान की कोई मदद नहीं कर रहा।

हालांकि, सरकार का दावा है कि उसने राज्य भर में लगभग 185 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है और ज्यादातर किसानों के खातों में रुपए भेजे जा चुके हैं और जल्द बाकियों के खातों में पैसे भेज दिए जाएंगे। अब तक सरकार ने करीब 39,400 करोड़ सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए है। वहीं, कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों द्वारा मंडियों में लाए गए धान के एक-एक दाने को खरीदने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसे लेकर राज्य सरकार ने सुचारु व्यवस्था बनाई थी जिसमें राज्य सरकार कामयाब रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *