Big News: Gurugram के एक घर में आग लगने से 4 नौजवानों की जिंदा जलने से Death, मौके पर पुहंची Police

You are currently viewing Big News: Gurugram के एक घर में आग लगने से 4 नौजवानों की जिंदा जलने से Death, मौके पर पुहंची Police

Big News: 4 youth burnt to death in a fire in a house in Gurugram, police reached the spot.

Big News: Gurugram के एक घर में आग लगने से 4 नौजवानों की जिंदा जलने से Death, मौके पर पुहंची Police

  • गुरुग्रामः दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिसके तहत एक मकान में भीषण आग लगने से चार नौजवानों की मौत हो गई है। इस दौरान चार लोग जिंदा जलकर मर गए। सभी मृतक बिहार के निवासी थे और एक गारमेंट कंपनी में टेलर के रूप में काम करते थे। यह चारों किराए पर रह रहे थे, और उनकी जली हुई लाशें घटनास्थल से बरामद की गईं है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव में शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर बने एक कमरे में आग लगी। कमरे से भयंकर आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। दमकल कर्मियों की टीम पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी। आग की लपटें और धुएं के गुबार देखकर आस-पड़ोस के घरों में रहने वाले लोगों ने भी अपने घर खाली कर दिए। दमकल कर्मियों की टीम ने काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया।

लोगों ने जानकारी दी थी कि कमरे में चार लोग थे। आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों की टीम ने जब कमरे की तलाशी ली तो चार लोगों की लाशें मिलीं। इस कमरे में बिहार के लोखान गांव के चार लोग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी युवक आपस में रिश्तेदार थे। मरने वालों में दसवीं कक्षा का छात्र अमन (17), मोहम्मद मुश्ताक (22), नूर आलम (27) और यहां घूमने आए साहिल (22) शामिल हैं। तीन सदस्य पिछले करीब 15 साल से इसी क्षेत्र में किराए के घर में रह रहे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *