Alert: Jammu Kashmir में मिली 150 मीटर लंबी खुफिया सुरंग: जम्मू में BSF ने खुफिया सुरंग का लगाया पता, देश के खिलाफ एक बड़ी साजिश फिर हुई नाकाम

Alert: Jammu Kashmir में मिली 150 मीटर लंबी खुफिया सुरंग: जम्मू में BSF ने खुफिया सुरंग का लगाया पता, देश के खिलाफ एक बड़ी साजिश फिर हुई नाकाम

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू के सांबा सेक्टर में सुरंग का पता लगाया है, जो पाकिस्तान से बनायी गयी थी. BSF का मानना है कि अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के लिये पाकिस्तान इस सुरंग से आतंकी भेजने की कोशिश कर रहा होगा. इस सुरंग का पता लगाकर BSF ने अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के मंसूबों को विफल कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, ये सुरंग करीब 2 फीट चौडी है और इसमें 21 मिट्टी से भरे बैग निकाले गए हैं, जो सुरंग को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए थे. पिछले 1.5 साल में BSF ने ये पांचवी सुरंग खोज निकाली है, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान आतंकी भेजने और हथियार और ड्रग्स की तस्करी करने के लिए कर रहा था.

करीब 150 मीटर लंबी है सुरंग

BSF के प्रवक्ता, DIG एस.पी.एस. संधू ने एक बयान में कहा, ‘पाकिस्तान के नापाक मंसूबों में सेंध लगाते हुए BSF जम्मू ने 4 मई 2022 को सांबा इलाके के सामने बीओपी चक फकीरा के इलाके में सीमा पार सुरंग का पता लगाया.’ उन्होंने कहा, ‘इस सुरंग का पता लगाना इस क्षेत्र में किए गए एक पखवाड़े में लंबे सुरंग विरोधी अभ्यास के दौरान BSF सैनिकों के कठोर और लगातार प्रयासों का परिणाम है. यह सुरंग ताजा खोदी गई है और लगभग 150 मीटर लंबी होने का संदेह है.’

अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के लिए बनाई थी सुरंग

संधू ने कहा, ‘इस सुरंग का पता लगाने के साथ, BSF जम्मू ने आगामी अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है.’ गौरतलब है कि BSF ने जम्मू के सुंजवां इलाके में 22 अप्रैल को हुई मुठभेड़ के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के साथ किसी भी सुरंग का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है.

Secret Tunnel in Jammu Kashmir: BSF ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक खुफिया सुरंग का पता लगाया है. इस सुरंग का पता लगाकर अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के लिए पाकिस्तानी आतंकवादियों के मंसूबों को विफल कर दिया गया है.

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *