77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में 17 और आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जाएगे: डिप्टी कमिश्नर

 

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में 17 और आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जाएगे: डिप्टी कमिश्नर

आम आदमी क्लीनिक के लिए 4 स्थानों पर पोर्टा केबिन का होगा इस्तेमाल

MBD WEB NEWS: जालंधर: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में 17 और आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जा रहे है, जिनकी तैयारी का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है।
इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रैंस के माध्यम से आयोजित बैठक में भाग लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जालंधर जिले में 17 और आम आदमी क्लीनिक स्थापित करने का काम तेजी से किया जा रहा है, जोकि समय पर पूरा हो जाएगा ।उन्होंने बताया कि जिले में स्थापित किए जा रहे इन केन्द्रों में से 13 केन्द्रों को इमारतों में स्थापित किया जा रहा है, जबकि 4 स्थानों पर आम आदमी क्लीनिक के लिए पोर्टा केबिन का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भीड़ वाले इलाकों में, जहां केंद्रों के लिए इमारत उपलब्ध नहीं हैं, वहां पोर्टा केबिन का उपयोग करके स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक से संबंधित सभी इमारतों की आवश्यक मुरम्मत एवं अन्य प्रबंध किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि नए स्थापित आम आदमी क्लिनिक को समय पर तैयार करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए है साथ ही एसडीएम को काम की व्यक्तिगत निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। ताकि लोगों को जल्द से जल्द बढिया स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का प्रशासन राज्य के लोगों को उनके घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज.) मेजर अमित महाजन, सिविल सर्जन डा. रमन शर्मा, जिला परिवार कल्याण अधिकारी रमन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *