एक के बाद एक परिवार के चार लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप,जानें कहां हुई दिल दहलाने वाली वारदात.

एक के बाद एक परिवार के चार लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप,जानें कहां हुई दिल दहलाने वाली वारदात.

 

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। चारों शव जली अवस्था में एक झोपड़ी में से पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार ओसियां थाना क्षेत्र के रामनगर ग्राम पंचायत गंगाणीयो कि ढाणी में रात में झोपड़ी में सो रहे एक पुरुष, दो महिलाएं सहित एक बच्ची की गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद झोपड़ी को तेल डालकर जला दिया गया। इस हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

चार लोगों की हत्या की सूचना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। बुधवार सुबह घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतकों में परिवार के मुखिया पूनाराम बैरड़ (55), उनकी पत्नी भंवरीदेवी (50), पुत्रवधु धापू (24) और सात महीने की बच्ची शामिल है। सामूहिक हत्याकांड की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। SFL, डॉग स्क्वायड के साथ DST भी जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *