पंजाब सरकार ने भारी बारिश व नदियों में आये उफान को देखते हुए जारी किए इमरजेंसी के लिए फोन नंबर

पंजाब सरकार ने भारी बारिश व नदियों में आये उफान को देखते हुए जारी किए इमरजेंसी के लिए फोन नंबर

MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) पंजाब सरकार ने सूबे में हो रही भारी बारिश को देखते हुए सभी जिलों में एमरजैंसी नंबर का ऐलान किया है किसी भी सैलाब से होने वाली परेशानी में आप अपने जिले के इमरजेंसी नंबर पर डायल करके सूचना दे व प्राप्त कर सकते हैं

जिले में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए सरकार तैयार

कैबिनेट मंत्री और राज्य सभा मैंबर द्वारा मानसून सीजन के मद्देनजऱ बाढ़ से सुरक्षा सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा


मानसून के दौरान शहर को बाढ़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए आपसी तालमेल अपनाने का आह्वान

कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह और राज्य सभा मैंबर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने रविवार को गिद्दड़पिंडी में बाढ़ संभावित इलाकों का तूफ़ानी दौरा किया और मौजूदा मानसून सीजन के मद्देनजऱ बाढ़ निवारक प्रबंधों का जायज़ा लिया।

कैबिनेट मंत्री और राज्य सभा मैंबर ने किसी भी असुखद स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों का जायज़ा लिया और बाढ़ संवेदनशील गाँवों का दौरा किया, जहाँ उन्होंने गाँव वासियों को लगातार बारिश के मद्देनजऱ सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा सभी ज़रुरी प्रबंध पहले ही किये जा चुके हैं। कैबिनेट मंत्री और राज्य सभा मैंबर ने लोगों से बातचीत की और उनको आश्वासन दिया कि बाढ़ से उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

उन्होंने बताया कि जि़ला प्रशासन द्वारा जि़ला स्तर पर पहले ही बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा चुका है और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सारी स्थिति पर नजऱ रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सतलुज नदी के किनारों को मज़बूत करने के लिए सम्बन्धित विभागों द्वारा ज़रुरी सुरक्षा कार्य पहले ही किये जा चुके हैं।

अधिकारियों ने मंत्री और संसद मैंबर को बताया कि प्रशासन द्वारा इस साल के लिए बाढ़ नियंत्रण कार्य योजना पहले ही तैयार की जा चुकी है। मानसून के दौरान नदी के पानी के स्तर पर अधिकारियों द्वारा पूरी नजऱ रखी जायेगी, जिससे किसी भी तरह की बाढ़ जैसी स्थिति से बचा जा सके।

उन्होंने जिले में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए जालंधर प्रशासन की तैयारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी असुखद स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पहले ही पूरी तरह तैयार है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *