पंजाब के इस शहर में 2 लाख रुपए रिश्वत लेते समय एसडीओ काबू

पंजाब के इस शहर में 2 लाख रुपए रिश्वत लेते समय एसडीओ काबू

 

 

 

फ़तेहगढ़ साहिब : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बीडीपीओ दफ्तर फतेहगढ़ साहिब में तैनात एसडीओ पंचायती राज अमरजीत कुमार को फंडों के प्रयोग सम्बन्धी सर्टिफिकेट (यूसी) जारी करने के एवज में 2 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है।
विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तहसील राजपुरा के गांव बसंतपुरा के निवासी गुरमीत सिंह की शिकायत पर उक्त एसडीओ को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकत्र्ता ने थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त एसडीओ ने उसके गांव में करवाए गए विकास कामों संबंधी फंडों के प्रयोग सम्बन्धी सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में 5 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी।
प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर उक्त एसडीओ को सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकत्र्ता से रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 2 लाख रुपए लेते हुये मौके पर काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी एसडीओ अमरजीत कुमार के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *