बरसात में भी देवशयनी एकादशी पर चुलकाना धाम में लाखों की भीड़ उमड़ी
समालखा/शर्मा : बारिश के बावजूद भी देवशयनी एकादशी पर चुलकाना धाम मेंं श्री श्याम बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। बारिश में भी बाबा श्याम प्रेमी दुकानों पर दिनभर खरीददारी करते रहे। सोनू शर्मा छदिया ने बताया कि एकादशी, द्वादशी रविवार को पानीपत, सोनीपत, गोहाना, रोहतक, करनाल, जींद, कैथल और दिल्ली से यहां के लिए हरियाणा सरकार को बस सेवा शुरू करनी चाहिए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी प्रधान रोशन लाल, रब्बू छौक्कर, रवि, रॉकी, सोनू शर्मा, संजू पुजारी, अंकित रोहिल्ला व पोखर आदि मौजूद रहे। देश भर में प्रसिद्व चुलकाना धाम का श्री श्याम मंदिर आजकल भक्तों के आर्कषण का केन्द्र बना हुआ। खासकर एकादशी,द्वादसी तथा रविवार को यहां पर भारी भीड़ होती है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते खराब होने के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हो चले हैं कि आज हुई बारिश में कई श्रद्धालु किचड़ में गिरकर चोटिल हो गए। श्री श्याम प्रेमियों ने जिला प्रशासन व गांव की पंचायत से मांग की है कि वह श्रद्धालुओं की भावनाओं की कद्र करते हुए श्री श्याम जी के मंदिर आने वाले सभी रास्ते पक्के बनवाए व उनकी साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।








Leave a Reply