बड़ा हादसा; बारात से लौट रही कार खाई में गिरने से 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

 बड़ा हादसा; बारात से लौट रही कार खाई में गिरने से 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

 0 

रामपुर : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक कार हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक अन्य सवार घायल है। घायल युवती को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को मौके से निकाला है। रामपुर के शलून कैंची के पास ऑल्टो कार HP06B-3901 सड़क से 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों में तीन लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं।

सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अविनाश मांटा उम्र 24 वर्ष पुत्र देविंद्र मांटा निवासी गांव चकली डाकघर दियोठी रामपुर शिमला, सुमन उम्र 22 वर्ष पुत्र भाग चंद गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला, हिमानी उम्र 22 वर्ष पुत्री दलीप सिंह गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला और संदीप उम्र 40 वर्ष पुत्र चेत राम गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। हादसे में शिवानी उम्र 22 वर्ष पुत्री दलीप कुमार गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला घायल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *