जालंधर में CM की योगशाला: 15,000 लोगों के साथ भगवंत मान समेत मंत्री-सांसद ने किए आसन
जालंधर: मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘सीएम की योगशाला’ में पहुंचे हैं। मान ने पंजाब के अन्य जिलों में ‘सीएम की योगशाला’ शुरू कराने का बटन दबाकर आगाज किया। योग कार्यक्रम में पंजाब सरकार के सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे।
.jpeg)
लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि शक्ति प्रदर्शन करने नहीं आए हैं योग करने आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि सारे काम बाद में सबसे पहले सेहत जरूरी है। हर दिन इंजॉय करना चाहिए। हर दिन ठगी की बजाय किसी गरीब की गदद करनी चाहिए। चलों किसी रोते बच्चे को हंसाया जाए। योगा ऊर्जा और शक्ति देने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में योगशाला शुरू की थी लेकिन एलजी ने बंद करवा दी थी। योगा को इंस्ट्रक्टर निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
पीएपी मुख्यालय के खेल मैदान में लगभग 15,000 योगी मौजूद रहे। योग करने वालों के लिए जिला प्रशासन की तरफ से बकायदा तौर पर मैट प्रदान किए गए हैं, और योग गुरु को नजदीक से देखने के लिए स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है। ज्योति प्रज्वलित करने के बाद मुख्यमंत्री ने योगियों को संबोधित किया। प्रदेश भर से योगियों को जालंधर तक लाने के लिए पनबस एवं पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पीआरटीसी) की बसें रवाना कर दी गई हैं।









Leave a Reply