मां ने खोया आपा, अपने चार बच्चों को मार कर ली खुदकुशी

मां ने खोया आपा, अपने चार बच्चों को मार कर ली खुदकुशी

 

 

जयपुर : राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा प्रताडि़त किए जाने के बाद अपने चार बच्चों की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, उर्मिला नाम की महिला अपने बच्चों के साथ घर पर थी, जबकि उसका पति जेठा राम काम के सिलसिले में जोधपुर गया हुआ था। उसने पहले अपने बच्चे विक्रम (5), भावना (8), मनीषा (2) और विमला (3) को एक बाजरे के टैंकर के अंदर बंद कर दिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार शाम तक जब परिवार के सदस्यों ने उसे नहीं देखा तो वे घर गए और शव देख कर चौंक गए। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने कहा कि पूरी जांच की जाएगी। हालांकि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है, लेकिन सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। हालांकि, उर्मिला के चाचा, जिनका नाम दुर्गाराम है, ने जेठा राम और उसके ससुराल वालों पर पिछले पांच वर्षों में पीडि़ता का उत्पीडऩ करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों ने पति के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताडऩा का भी मामला दर्ज कराया है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *