केन्द्र सरकार जेनरिक दवाओं को लेकर हुई सख्त ,डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए कहा जेनरिक दवा नहीं लिखा तो परिणाम भुगतने को रहें तैयार
केंद्र सरकार ने अपने डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि वो मरीजों को जेनरिक दवा ही लिखें. इसे लेकर सोमवार को एक आदेश भी जारी किया गया है. आदेश में कहा गया है कि जेनरिक दवाएं नहीं लिखने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
जेनरिक दवाईयां
देश में जेनरिक दवाओं के इस्तेमाल को लेकर केंद्र सरकार अब सख्त हो गई है. सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर अपने सभी डॉक्टरों को जेनरिक दवा लिखने की हिदायत दी है. सरकार ने कहा कि अगर डॉक्टर अपनी पर्ची में जेनरिक दवा नहीं लिखते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.








Leave a Reply