जानें पंजाब में किस जगह जिम के बाहर हुई गैंगवार, हाथापाई के बाद चली गोलियां; 2 लोग गंभीर रूप से घायल
होशियारपुर : जालंधर रोड पर गांव पिपलांवाला के नजदीक एक जिम के बाहर गैंगवार होने से दो लोगो के गंभीर जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मौके पर पहुंचे थाना माडल टाऊन के प्रभारी ने बताया कि होशियारपुर- जालंधर रोड पर स्थित गांव पिपलांवाला में एक जिम के बाहर कुछ युवकों की बहस के बाद लड़ाई हुई और जिसमें बताया जा रही है गोलियां भी चलाई गई है। इस वारदात के दौरान दो के गंभीर जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। घायलों की पहचान चन्ना व साजन के रूप में हुई है। फिलहाल अभी तक घायलों की स्थिती के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है और सूत्रों के मुताबिक जो दो गंभीर जख्मी हुए हैं उनकी हालत नाजुक बनी हुई है जिन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।









Leave a Reply