पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद तनाव का माहौल.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद तनाव का माहौल.

 

Former Prime Minister of Pakistan Imran Khan arrested

इस्लामाबाद -पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। इमरान खान हाईकोर्ट कई मामलों में जमानत के लिए पहुंचे थे।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वकील फैसल चौधरी ने इसकी पुष्टि की। वहीं पीटीआई नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि वे लोग इमरान खान साहब को मार रहे हैं। उन्होंने इमरान साहब के साथ कुछ कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, इमरान की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कोर्ट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। बताया यह भी जा रहा है कि इमरान खान के वकील और समर्थकों से मारपीट भी की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *