टेरिटोरियल आर्मी की महिला अधिकारियों की LOC पर होगी तैनाती, राजनाथ सिंह ने दी फैसले को हरी झंडी

 टेरिटोरियल आर्मी की महिला अधिकारियों की LOC पर होगी तैनाती, राजनाथ सिंह ने दी फैसले को हरी झंडी

 

नई दिल्ली : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नियंत्रण रेखा यानी LOC पर टेरिटोरियल आर्मी की महिला अधिकारियों की तैनाती को मंजूरी दे दी है। बताया गया है कि ये टेरिटोरियल आर्मी की महिलाएं अब यूनिट्स और नियुक्तियों की एक वाइडर रेंज में अपने पुरुष समकक्षों के समान शर्तों के तहत सेवा और प्रशिक्षण देंगी।

टेरिटोरियल आर्मी ने 2019 से इकोलॉजिकल टास्क फोर्स यूनिट्स, टीए ऑयल सेक्टर यूनिट्स और टीए रेलवे इंजीनियर रेजिमेंट में महिला अधिकारियों की कमीशनिंग शुरू की थी। इस अवधि के दौरान मिले अनुभव के आधार पर टीए में महिला अधिकारियों के लिए और अधिक रोजगार का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

क्या है टेरिटोरियल आर्मी
टेरिटोरियल आर्मी नियमित भारतीय सेना के बाद रक्षा की दूसरी पंक्ति है। यह कोई पेशा, व्यवसाय या रोजगार का सोर्स नहीं है। यह केवल उन लोगों के लिए है जो पहले से ही मुख्य सिविलियन प्रोफेशन में हैं। वास्तव में टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने के लिए एक सिविल प्रोफेशन में लाभकारी रोजगार या स्वरोजगार एक शर्त है। टेरिटोरियल आर्मी के वॉलिंटियर आमतौर पर हर साल कुछ दिनों के लिए वर्दी में सेवा करते हैं, ताकि वे सख्त जरूरत या राष्ट्रीय आपात स्थिति के समय राष्ट्रीय रक्षा के लिए हथियार उठा सकें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *