मेरे बारे में गलत खबरें चलाईं जा रहींः राघव चड्ढा

मेरे बारे में गलत खबरें चलाईं जा रहींः राघव चड्ढा

Delhi Liquor Scam, Raghav Chadha mentioned in ED supplementary charge sheet

नई दिल्ली -दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में नाम आने  के मामले पर आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सफाई दी है। चड्ढा ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से दायर एक शिकायत में मुझे एक आरोपी के रूप में नामित किया गया, इस तरह की न्यूज/रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने के लिए दुर्भावनापूर्ण प्रचार का हिस्सा लग रहा है। उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा दायर की गई किसी भी शिकायत में मुझे आरोपी या संदिग्ध के रूप में नामित नहीं किया गया है। उक्त शिकायतों में मुझ पर किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि शिकायत में मेरा नाम किसी बैठक में उपस्थित व्यक्ति के रूप में उल्लिखित है, हालांकि इस तरह के आरोप लगाने का आधार स्पष्ट नहीं है। आप सांसद ने कहा कि मैं उक्त बैठक के संबंध में या अन्यथा किसी भी तरीके से किसी भी कथित अपराध के किए जाने का जोरदार और स्पष्ट रूप से खंडन करता हूं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *