पंजाब में महंगी रेत से मिलेगी निजात, सार्वजनिक खदानों से अब तक लोगों ने 5.82 लाख मीट्रिक टन सस्ती रेत खरीदी
-5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट रेत वाली सार्वजनिक खदानों की संख्या हुई 55
चंडीगढ़ : पंजाब में महंगी रेत अब बीते कल की बात हो गई है। खनन माफिये पर नकेल कसने और सस्ती दरों वाली सार्वजनिक खदानें शुरू करने से पंजाब निवासियों को अब सस्ती रेत मिलने लग गयी है। राज्य में लोगों को सस्ती दरों पर रेत और बजरी मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल पाँच जिलों की 20 और सार्वजनिक खदानें लोगों को समर्पित की। अब राज्य में ऐसी 55 सार्वजनिक खदानें चल रही हैं जिनसे 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट के हिसाब से रेत मिल रही है।
लुधियाना, फ़िरोज़पुर, मोगा, होशियारपुर और एस. बी. एस. नगर जिलों की 20 नयी खदानें चलने से जहाँ अब संख्या 55 हो गई है वहीं राज्य सरकार जल्द पंजाब भर में 150 सार्वजनिक खदानों को कार्यशील करेगी। सार्वजनिक खदानों के चलने से राज्य के लोगों को बड़ी राहत मिली है। इन खदानों में केवल हाथों से ही रेत की खुदाई करने की इजाज़त है, जबकि मशीनों के द्वारा खुदाई का कार्य नहीं किया जा सकेगा। लोगों को मिल रही सुविधा का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इससे पहले अब तक राज्य में चल रही 35 सार्वजनिक खदानों के द्वारा 5.82 लाख मीट्रिक टन रेत की खरीद लोगों द्वारा की जा चुकी है और 20 नयी खदानें शुरू होने से 18.29 लाख मीट्रिक टन रेत लोगों को मुहैया होगी। इन खदानों पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष ढंग से नौजवानों के लिए रोज़गार के मौके पैदा हुए हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछली सरकारों में प्रफुल्लित रेत माफिये की जड़ काट दी है जिससे लोगों को सस्ती दरों पर रेत मुहैया हो सके। खनन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर खनन विभाग लोगों को सस्ती रेत मुहैया करवाने के लिए लगातार काम कर रहा है और कुल 150 सार्वजनिक खदानें चलाने का लक्ष्य जल्द पूरा होगा।









Leave a Reply