आप नेता को गुजरात पुलिस ने वसूली के आरोप में किया गिरफ्तार, आप के साथ कांग्रेस ने गिरफ्तारी को लेकर की सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना

You are currently viewing आप नेता को गुजरात पुलिस ने वसूली के आरोप में किया गिरफ्तार, आप के साथ कांग्रेस ने गिरफ्तारी को लेकर की सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना

आप नेता को गुजरात पुलिस ने वसूली के आरोप में किया गिरफ्तार, आप के साथ कांग्रेस ने गिरफ्तारी को लेकर की सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना

गुजरात : गुजरात पुलिस ने दो लोगों से एक करोड़ रुपये वसूलने के आरोप में भावनगर में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता युवराज सिंह जडेजा को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि जिन दो लोगों से कथित तौर पर वसूली की गयी है उनमें से एक पर डमी उम्मीदवार गिरोह का मास्टरमाइंड होने का आरोप है जिसका हाल में पर्दाफाश किया गया।

उन्होंने बताया कि आप की युवा इकाई के नेता जडेजा को पुलिस द्वारा घंटों की पूछताछ के बाद शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। जडेजा को इस महीने की शुरुआत में कथित डमी उम्मीदवार गिरोह का खुलासा करने का श्रेय जाता है। भावनगर के पुलिस महानिरीक्षक गौतम परमार ने बताया कि जडेजा ने डमी उम्मीदवार गिरोह में कथित संलिप्तता को लेकर उनके नामों का एक संवाददाता सम्मेलन में खुलासा न किए जाने के बदले में मामले के कथित मास्टरमाइंड प्रकाश दवे से 45 लाख रुपये और प्रदीप बरैया से 55 लाख रुपये वसूले।

जडेजा की गिरफ्तारी के बाद आप के साथ ही कांग्रेस ने प्रश्न पत्र लीक और सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती में डमी उम्मीदवार मामलों का पर्दाफाश करने के लिए जडेजा को निशाना बनाने को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *