बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग में 4 लोगों की मौत के बाद सेना ने पूरा इलाका किया सील

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग में 4 लोगों की मौत के बाद सेना ने पूरा इलाका किया सील

बठिंडा : बठिंडा स्थित आर्मी एरिया से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग हुई है जिसमें 4 लोगों की मौत बताई जा रही है। फिलहाल कैंटोनमेंट एरिया को सील कर दिया गया है।

प्रथम जानकारी के अनुसार गोलीबारी की घटना बुधवार तड़के साढ़े चार बजे की है। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है। इसका पता भी नहीं चला है कि गोलीबारी की वारदात को किसने अंजाम दिया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

छावनी में घटना के बाद किसी को अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी जा रही है। सेना ने पुलिस को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी है। सेना अपने स्तर पर मामले को हैंडल कर रही है। वहीं अभी तक की जानकारी के मुताबिक ये कोई आतंकी घटना नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *