पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग, चार लोगों की मौत,पूरा इलाका सील

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग, चार लोगों की मौत,पूरा इलाका सील

 

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोगों की मौत,पूरा इलाका सील

 

MBD WEB NEWS:  पंजाब के बठिंडा से गोलीबारी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोलीबारी में चार लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना बुधवार सुबह साढ़े चार बजे की है। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

खबर है कि लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर घर में रहने के लिए कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज के लिए स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने आतंकवादी घटना से इनकार किया है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी गोलीबारी के चलते इतनी बड़ी घटना हुई है। फिलहाल, जांच चल रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आशंकाएं जताई जा रही हैं कि हमलावर सादे कपड़ों में था और कुछ दिन पहले ही इंसास रायफल गायब हुई थी। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव है और स्टेशन को सील कर दिया है। इधर पुलिस सेना की तरफ से मंजूरी नहीं मिलने के चलते स्टेशन के अंदर नहीं जा पाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *