अकाली- बसपा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार का नाम किया घोषित…

अकाली- बसपा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार का नाम किया घोषित…

MBD WEB NEWS: आज  दोहपर अकाली-बसपा गठजोड़ ने अपने लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार का ऐलान जालंधर के एक होटल में कर दिया है। बंगा से अकाली दल के विधायक सुखविंदर सुखी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। बता देंकि इससे पहले आज सुखविंद सुखी के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इन खबरों के बाद आज सुखबीर बादल ने प्रेस वार्ता के जरिए अकाली-बसपा गठजोड़ के उम्मीदवार का ऐलान करके सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि दोनों पार्टियों की सहमति से डॉक्टर सुखी को लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *