2 मंजिला बिल्डिंग आग लगने के बाद भरभराकर गिरी , मंजर देख इलाके में हड़कंप; देखें कैमरे में कैद VIDEO

 2 मंजिला बिल्डिंग आग लगने के बाद भरभराकर गिरी , मंजर देख इलाके में हड़कंप; देखें कैमरे में कैद VIDEO

नई दिल्ली : दिल्ली के बदरपुर में आग लगने के बाद एक दो मंजिला इमारत ढह गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार रात की है। आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग मदद को लेकर चिल्लाने लगे। इसी बीच, किसी ने फोन करके दमकल विभाग को जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, बदरपुर इलाके में रात करीब 10:50 बजे आग लगने की सूचना मिली।

देखें VIDEO-

गर्ग ने कहा, कुल 19 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर काबू पाया जा रहा है और कूलिंग का काम जारी है। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि इमारत ढह गई है।

घटनास्थल पर अब भी काफी संख्या में लोग मौजूद हैं। वहीं, कुछ लोग आग लगने से बड़े नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं। घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि, ये अनुमान नहीं लग सका कि मकान मालिक को कितनी क्षति हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *