जालंधर आ रहें है मुख्यमंत्री भगवंत मान,वेरका मिल्क प्लांट में नई ऑटोमैटिक प्लांट में मशीनरी का करेंगे उद्घाटन…

जालंधर आ रहें है मुख्यमंत्री भगवंत मान,वेरका मिल्क प्लांट में नई ऑटोमैटिक प्लांट में मशीनरी का करेंगे उद्घाटन…

 

 

जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर आ रहे हैं इस दौरे को देख पुलिस द्वारा पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी-भरकम पुलिस तैनात कर सुरक्षा बढ़ाई गई है । पहले वह वेरका मिल्क प्लांट में नई ऑटोमैटिक प्लांट में मशीनरी का उद्घाटन करेंगे। पता चला है कि सी.एम. मान  लोकसभा ​​उपचुनाव को लेकर पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगें।

बता दें कि गत दिवस जालंधर छावनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे जगबीर बराड़ चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं आज भी कई अकाली व कांग्रेसी नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *